By: एबीपी न्यूज़/एजेंसी | Updated at : 28 Aug 2018 09:07 AM (IST)
पटना: भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह पर भोजपुरी फिल्म का सबसे महंगा गाना फिल्माए जाने का दावा किया गया है. यह बताया गया है कि ना सिर्फ गाना भव्य तरीके से फिल्माया गया है बल्कि अक्षरा सिंह ने इस गाने के लिए उतनी ही राशि ली है जितना वह एक फिल्म के लिए लेती हैं. अक्षरा सिंह ने बताया कि दुर्गापूजा के मौके पर रिलीज हो रही फिल्म 'बलम जी लव यू' के लिए उन्होंने अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ 'स्पेशल प्रोमोशन सांग' किया है.

उन्होंने गाने के एवज में मिली राशि का खुलासा ना करते हुए कहा कि उन्हें निर्माता आनंद रूंगटा ने मुंहमांगी कीमत दी है.
उन्होंने बताया कि गाने को काफी अच्छी तरह फिल्ममाया गया है, जो जल्द ही दर्शकों के समक्ष होगा. उन्होंने निर्देशक प्रेमांशु सिंह का भी धन्यवाद दिया जिन्होंने इस गाने के लिए उन्हें चुना.
भोजपुरी फिल्म 'बलम जी लव यू' में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी प्रमुख भूमिका में हैं.
'मातृभूमि' के नए सॉन्ग 'चांद देख लेना' का टीजर हुआ रिलीज, दिखी सलमान खान-चित्रांगदा सिंह की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
'सरके चुनर' लिखने वाले गीतकार ने मांगी माफी, कहा- 'गाने का हर एक शब्द डायरेक्टर ने खुद लिखा'
नोरा फतेही से पहले वल्गर स्टेप्स की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं उर्वशी रौतेला, 34 साल बड़े एक्टर संग किया था डांस
जैकलीन फर्नांडिस ने मां की अस्थियां गंगा में की विसर्जित, बोलीं- 'हमें सनातन धर्म बहुत पसंद है'
नोरा फतेही का गाना 'सरके सरके चुनर तेरी सरके' यूट्यूब से हटाया गया, वल्गर लिरिक्स को लेकर हुआ था विवाद
Varanasi News: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाएंगे गोविंदा? निरहुआ के संग दिखे तो शुरू हुई ऐसी चर्चा